यस ने किया कोरोना जागरूकता एवं नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

जयपुर (हमारा वतन) यूथ एंपावरमेंट सोसायटी(यस) द्वारा कोरोना जागरूकता, नि:शुल्क शारीरिक स्वास्थ्य परीक्षण एवम दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

यस सदस्य रोहित खंडेलवाल के अनुसार एनजीओ द्वारा जन समुदाय को कोरोना जैसी महामारी के प्रति जागरूक करने तथा शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु रामदेव नगर चतुर्थ, निवारू, जयपुर में शिविर आयोजित हुआ।जिसमे ऑक्सीजन लेवल, शारीरिक तापमान, पल्स रेट, बीपी, डायबिटीज तथा वजन इत्यादि की नि:शुल्क जांच व दवा वितरण के साथ-साथ मेंटल हेल्थ काउंसलिंग की गई।

इस शिविर का आयोजन निवारू वार्ड पंच सरोज वर्मा, कॉलोनी निवासी बृजेश तथा उदय के द्वारा कोरोना गाइडलाइंस की पूर्ण रूप से पालना करते हुए करवाया गया।

सुशील के अनुसार यस एनजीओ के द्वारा लगातार कोरोना जागरूकता को लेकर स्वास्थ्य शिविर, दवा वितरण के अतिरिक्त रक्तदान शिविर का आयोजन, नि:शुल्क सैनिटरी पैड्स का वितरण तथा आवश्यकता मंद लोगों की सहायता की जा रही है।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *