जयपुर (हमारा वतन) कला, सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था “संस्कार सृजन संस्था” के बैनर तले बनी नई प्रेरणादायक शॉर्ट फिल्म “दिये का सच” दीपावली के मौके पर 5 नवम्बर को सुबह 8:15 बजे यूट्यूब चैनल “संस्कार टेलीफिल्म्स” पर रिलीज़ की जाएगी |
फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल सैनी ने बताया कि फिल्म के शीर्षक के अनुरूप ही इसकी कहानी बेहद दिलचस्प और भावनात्मक है। इसमें एक पिता पिछले 20 सालों से अपने पुत्र-पुत्री से एक खास “दिये का सच” छुपाकर रखता है । वह ना तो उस दिए को खुद जलाता है और ना ही किसी को हाथ लगाने देता है। लेकिन दीपावली के दिन बच्चों की जिद के आगे उसे आखिरकार सच बताना ही पड़ता है। फिल्म के माध्यम से यह खूबसूरत संदेश देने का प्रयास किया गया है कि कुछ रिश्ते वक्त के साथ धुंधले नहीं होते, बल्कि उनकी रोशनी हमेशा दिलों के सबसे करीब रहती है। इस पारिवारिक और संवेदनात्मक शॉर्ट फिल्म को दीपावली के पावन अवसर पर “संस्कार टेलीफिल्म्स” के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म में राजस्थानी सिनेमा के महानायक उग्रसेन तंवर, प्रिया शर्मा और मोहन सैनी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा कल्याण सिंह गुर्जर, पंडित रविंद्राचार्य,संदीप शर्मा और राजकमल डूडी महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाओं में अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगे। फिल्म के तकनीकी पक्ष को संभालते हुए रजनीश सैनी इसके एडिटर और संदीप शर्मा असिस्टेंट डायरेक्टर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। संस्था से जुड़े सभी सदस्यों और कलाकारों को पूरा विश्वास है कि पहले की तरह यह भी फिल्म दर्शकों के दिलों को छूने में पूरी तरह कामयाब होगी।
वहीं हाल ही में पत्रकार और फिल्ममेकर राम गोपाल सैनी द्वारा निर्देशित शॉर्ट फिल्म “गलती किसकी” को एसआरके फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा बेस्ट शोर्ट फिल्म 2026 का अवार्ड, इंटरनेशनल टैगोर फिल्म अवार्ड 2026 में 11 केटेगरी में अवार्ड मिले हैं और दूरियाँ शॉर्ट फिल्म का साउथ इंडियन फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2026 के लिए ऑफिशियल सिलेक्शन हुआ है |
किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।
हमसे जुड़ें :-
फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750
ट्वीटर:- https://twitter.com/HamaraWatan3
इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/
यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A
जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A
आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9587061004,9929701157
