जयपुर में बेकाबू बस ने सड़क पर खड़े तीन लोगों को कुचला

जयपुर (हमारा वतन) राजस्थान के जयपुर के महला-जोबनेर सड़क मार्ग पर एक बेकाबू निजी बस ने सड़क पर खड़े तीन लोगों को कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर जोबनेर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। हादसे के बाद बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद महला-जोबनेर सड़क मार्ग पर लंबा जाम लग गया है। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। जोबनेर थाना इलाके के आसलपुर मोड की घटना है।

एक गांव के तीनों भाई-बहन थे मृतक – स्थानीय लोगों के मुताबिक तेज रफ्तार में आ रही है एक बस ने सड़क किनारे खड़े एक महिला समेत 3 लोगों को कुचल दिया। तीनों मृतक आसलपुर गांव के भाई-बहन बताए जा रहे हैं। तीनों शादी समारोह में जाने के लिए सड़क किनारे खड़े होकर बस का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। वाहन चालक फरार है।

पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया – पुलिस के अनुसार मृतकों में पप्पू  गुर्जर, बाला देवी गुर्जर और बनावारी गुर्जर शामिल है।  मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जाम खुलवाया है।  शवों का पोस्टमार्टन करने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिए जाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जबकि वाहन चालक फरार हो गया है। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। घटना को लेकर लोगों में भारी रोष देखा गया है।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *