राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, आदेश जारी; जानें शेड्यूल

जयपुर (हमारा वतन) राजस्थान हाईकोर्ट एलडीसी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। परीक्षा 12 मार्च और 19 मार्च को आयोजित की जाएगी। जोधपुर हाईकोर्ट रजिस्ट्रार परीक्षा ने आदेश जारी कर दिए है। परीक्षा तिथि का इंतजार कर रहे थे।

बता दें राजस्थान हाईकोर्ट में 2756 पदों पर बंपर वैकेंसी निकली है। जिसके तहत राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी, तालुका कानूनी सेवा समितियों, लोक अदालत सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय और जिला कानूनी सेवा प्राधिकरण, जूनियर न्यायिक सहायक (JJA), जूनियर असिस्टेंट (JA) और क्लर्क ग्रेड II के पदों पर भर्तियां की जाएगी।

जानिए सिलेक्शन प्रोसेस – भर्ती प्रक्रिया में कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन टेस्ट के साथ ही टाइपिंग टेस्ट के जरिए होगा। दोनों के नंबर की मेरिट के आधार पर कॅंडिडाते को जॉब मिलेगी। रिटन टेस्ट में कुल 300 अंकों की परीक्षा होगी। इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे और प्रत्येक सही उत्तर के लिए अधिकतम दो अंक मिलेंगे। परीक्षा में हिंदी, इंग्लिश और जनरल नॉलेज विषयों से 100 (प्रत्येक विषय) प्रश्न शामिल होंगे। पेपर को पूरा करने के लिए दो घंटे की समयावधि दी जाएगी। अगले चरण में जाने के लिए जनरल उम्मीदवारों को 135 अंक और एससी एसटी को 120 अंक प्राप्त करने अनिवार्य होंगे। उत्तर गलत होने पर नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

टाइपिंग टेस्ट – कंप्यूटर पर 100 अंकों का टाइपिंग टेस्ट लिया जाएगा। इसमें 8,000 की डिप्रेशन प्रति घंटे की गति से अंग्रेजी या अंग्रेजी और हिंदी में टाइप करना होगा। टेस्ट में रफ्तार और निपुणता के लिए 50-50 अंक तय किए गए हैं। ये टेस्ट 10-10 मिनट का होगा। पहले 10 मिनट में हिंदी टाइपिंग व अंग्रेजी टाइपिंग का स्पीड टेस्ट होगा। दूसरे 10 मिनट में एफिशियंसी टेस्ट होगा।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *