PM मोदी की मां हीराबा की तबीयत बिगड़ी, कल रात से अस्पताल में भर्ती

अहमदाबाद (हमारा वतन) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। उनकी हालात स्थिर बताई जा रही है। हीराबा को मंगलवार रात को अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती किया गया है।

शुरुआती रिपोर्ट्स हैं कि हीराबा को रूटीन चेकअप के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया है। मोदी आज दोपहर 3 बजे तक अहमदाबाद पहुंच सकते हैं।

4 दिसंबर में हीराबेन से मिले थे मोदी, आशीर्वाद लिया – PM मोदी गुजरात चुनाव के मतदान के दौरान 4 दिसंबर को गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मिले थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था और उनके साथ बैठकर चाय पी थी।

मोदी इस साल 11 और 12 मार्च को दो दिनों के गुजरात दौरे पर थे। तब 11 मार्च को रात नौ बजे मां हीराबा से मिलने गांधीनगर पहुंचे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके साथ खिचड़ी खाई थी।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *