आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सालय चौमूं में डॉ राकेश कुमार शर्मा के सानिध्य में किया वृक्षारोपण

चौमूं / जयपुर (हमारा वतन) भारतीय योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा, अनुसंधान, संस्थान आरोग्य भवन, चौमूं द्वारा आज आरोग्य योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सालय, ओम विहार, जयपुर रोड, चौमूं में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंह शेखावत द्वारा वृक्षारोपण किया गया |

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सिंह शेखावतने कहा कि वृक्ष हमारे को जीवन प्रदान करते हैं । प्राणवायु प्रदान करते हैं इसलिए अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण किया जाना चाहिए ।

इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि संस्थान द्वारा 3 महीने में विभिन्न स्थानों पर 1100 पेड़ लगाए जाएंगे तथा यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि उनमें समय-समय पर पानी डाला जाए।

भारतीय योग आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान की अध्यक्षा डॉ अल्पना शर्मा ने बताया कि आज से वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुरू किया गया है तथा बरसात के मौसम में राजस्थान के भिन्न-भिन्न स्थानों पर पेड़ पौधे लगाए जाएंगे | इसमें विशेष रूप से औषधीय पेड़ पौधे लगाए जाएंगे तथा उनकी सुरक्षा निश्चित की जाएगी। इस अवसर पर आर्यावर्त योगपीठ के अध्यक्ष श्रवण कुमार सेन भी उपस्थित रहे l

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

हमसे जुड़ें :-

Facebook : – https://www.facebook.com/hamara.watan.750

Tweeter :- https://twitter.com/HamaraWatan3

Instagram :- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *