विभिन्न ग्राम पंचायतो में 13 पेयजल योजनाओं के लिए 71.90 करोड़ रुपए की मिली स्वीकृति

चौमूं / नई दिल्ली (हमारा वतन) विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में पेयजल समस्या के समाधान के लिए जल जीवन मिशन के अंतर्गत विधायक रामलाल शर्मा के प्रयासों से संशोधित पेयजल योजनाओं की स्वीकृति मिली है। विभिन्न ग्राम पंचायतों में 13 पेयजल योजनाओं के लिए 71.90 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिली है।

जिनमें म्हार कला के लिए 303.33 लाख, जाटावाली एवं मालेरा के लिए 329.88 लाख, चीथवाड़ी के लिए 454.54 लाख, उदयपुरिया के लिए 557.58 लाख, हाड़ौता के लिए 581.89 लाख, कालाडेरा के लिए 791.20 लाख, भूतेड़ा एवं हाबु का बास के लिए 382.56 लाख, गोविंदगढ़ के लिए 704.08 लाख, जेतपुरा के लिए 529.53 लाख, ईटावा भोपजी के लिए 804.19 लाख, आलीसर एवं कुम्भा का बास के लिए 444.74 लाख, मोरिजा के लिए 826.91 लाख एवं मलिकपुर के लिए 480.20 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है।

विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि विभिन्न ग्राम पंचायतों में संशोधित पेयजल योजनाओं का जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी करवा कर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, जिससे आमजन को पेयजल का लाभ मिल सकेगा।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *