शॉर्ट फिल्म गलती किसकी को मिला बेस्ट शॉर्ट फिल्म अवार्ड-2026

जयपुर (हमारा वतन) चौमूं निवासी फिल्म मेकर राम गोपाल सैनी द्वारा निर्देशित और संस्कार सृजन संस्था द्वारा निर्मित बहुचर्चित शॉर्ट फिल्म “गलती किसकी” की स्पेशल स्क्रीनिंग एसआरके फिल्म प्रोडक्शन्स द्वारा राजधानी जयपुर के शास्त्री नगर स्थित साइंस पार्क ऑडिटोरियम में आयोजित कला, संस्कृति और सिनेमा के संगम के बीच एक गरिमामयी समारोह में संपन्न हुई । जिसे दर्शकों और अतिथियों ने बेहद सराहा।

समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में फिल्म को ‘बेस्ट शॉर्ट फिल्म अवार्ड-2026’ से नवाजा गया। फिल्म की पूरी टीम को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह के मुख्य अतिथियों राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग के अतिरिक्त कमिश्नर पंकज ओझा और एसआरके फिल्म प्रोडक्शन्स की प्रोड्यूसर डॉ. भावना शर्मा के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

इस भव्य आयोजन में समाजसेवा, कला और प्रशासनिक जगत की कई जानी-मानी हस्तियों ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी पूनम खंगारोत, चीफ गेस्ट महेश व्यास, डॉ. हेमंत चंद्लानी और राजवीर सिंह भाटी विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान फिल्म निर्माण से जुड़े कलाकारों और तकनीशियनों की पूरी टीम का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर फिल्म के डायरेक्टर राम गोपाल सैनी, राजस्थानी सिनेमा के महानायक उग्रसेन तंवर,एक्टर मोहन सैनी, संदीप शर्मा, प्रिया शर्मा और एडिटर रजनीश सैनी सहित फिल्म निर्माण से जुड़े कई प्रमुख चेहरे और सिनेप्रेमी उपस्थित रहे।

फिल्म “गलती किसकी” की पटकथा, दमदार अभिनय और इसके संवेदनशील सामाजिक संदेश ने उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों और दर्शकों का दिल जीत लिया। यह आयोजन राजस्थान में क्षेत्रीय लघु फिल्मों और कलात्मक सिनेमा के बढ़ते कदमों का एक शानदार उदाहरण साबित हुआ।

रिपोर्ट : राम गोपाल सैनी

किसी भी कार्यक्रम को लाइव दिखाने के लिए संपर्क करें – 9214996258,7014468512।

हमसे जुड़ें :-

फेसबुक:- https://www.facebook.com/hamara.watan.750

ट्वीटर:-  https://twitter.com/HamaraWatan3

इंस्टाग्राम:- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

यूट्यूब:- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है, इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

नक्शे देखें

वीडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

आपके आस-पास की खबरें, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9587061004,9929701157

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *