कल लगेगा चौमूं में फूड कारोबारियों के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कैंप

चौमूं / जयपुर (हमारा वतन) फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट की ओर से 21 जून को जयपुर के चौंमू में फूड कारोबारियों के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में मौके पर कारोबारियों से आवेदन और संबंधित दस्तावेज लेकर उनकी जांच के बाद लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) ने बताया- यह कैम्प 21 जून को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक अग्रवाल धर्मशाला चौपड़ चौमूं पर लगाया जाएगा।

शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत लगने वाले इस कैंप में 12 लाख से अधिक सालाना टर्नओवर वाले व्यापारियों के लिए लाईसेन्स और 12 लाख से कम सालाना टर्न ओवर वाले व्यापारियों के रजिस्ट्रेशन की अलग-अलग फीस ली जाएगी।

इस दौरान किराना, खाद्य एजेन्सी, दूध विक्रेता, डेयरी, चाट-ठेले, फल सब्जी विक्रेता, अनाज मंडी में अनाज के थोक और खुदरा विक्रेता, तेल मिल, होटल, रेस्टोरेन्ट, मिठाई निर्माता, मेडिकल स्टोर्स (फूड सम्पलीमेन्ट) को फूड लाईसेंस और रजिस्ट्रेशन के आवेदन की सुविधा होगी। इसके अलावा जिनका रजिस्ट्रेशन या लाईसेंस की अवधि पूरी हो चुकी है उनके रिन्यू की भी सुविधा दी जाएगी।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

हमसे जुड़ें :-

Facebook : – https://www.facebook.com/hamara.watan.750

Tweeter :- https://twitter.com/HamaraWatan3

Instagram :- https://www.instagram.com/hamarawatan65/

Youtube :- https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *