सीताराम चौधरी बने सचिवालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष

चौमूं / जयपुर (हमारा वतन) राजस्थान सचिवालय कर्मचारी संघ के निर्वाचित अध्यक्ष ग्राम पंचायतसीतारामपुरा निवासी सीताराम चौधरी का भारतीय किसान यूनियन टिकेत के पदाधिकारियों द्वारा मोरीजा पुलिया एच 52 पर कृष्णा एडवोकेट्स चेंबर में जोर शोर से स्वागत किया गया |

एक ग्रामीण क्षेत्र से किसान का बेटा सचिवालय कर्मचारी संघ का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला | स्वागतकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार माला व साफा बंधवा कर जोशीला स्वागत किया |

इस मौके पर हाई कोर्ट केसीनियर एडवोकेट पीएन भंडारी सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया एडवोकेट कृष्ण सिंह जादौन, संरक्षक भगवान सहाय भदाला, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सीकर रामलाल शेरावत, प्रभारी मुरलीधर बर्रा, अध्यक्ष पूर्व प्रेस क्लब चौमूं रामावतार शर्मा, हर सहाय यादव, लक्ष्मण शेरावत, अर्जुन शेरावत, भीवाराम शेरावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे | इसको लेकर विधानसभा चौमूं के लोगों में खुशी की लहर रही |

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *