सीकर के ओजस्वी नृत्य कला केंद्र में हुआ समर कैंप का समापन

सीकर (हमारा वतन) ओजस्वी नृत्य कला केंद्र सीकर में समर कैंप का समापन किया गया | फाउंडर,कथक कलाकर एवं डीआईडी सुपर मॉम ज़ी टीवी फेम सिमरत कौर खोसला ने कहा कि सीकर में हुनर की कमी नहीं है, कुछ अच्छे प्लेटफॉर्म की कमी जरूर है |

बच्चों को विभिन्न नृत्य कलाओं को सिखाने के लिए समर कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों को क्लासिकल, एवं वेस्टर्न डांस सिखाया गया | इसमें 6 वर्ष से लेकर 40 साल तक के बच्चों ,युवाओं, महिलाओं ने भाग लिया।

सभी बच्चों को संस्था की और से सर्टिफिकेट एवं बेस्ट परफॉर्मेंस अवार्ड दिए गए। प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

मेहमान की भूमिका अमेरिका गॉट टैलेंट जैसे प्लेटफॉर्म पर अपनी अनूठी छाप छोड़ चुके शाकिर खान ने निभाई। नृत्य के साथ साथ वादन की प्रस्तुति में कृष्ण एवं कपिल की जोड़ी ने तबला एवं फ्लूट की बेहतरीन प्रस्तुति  दी

फैकल्टी में कपिल , आफताब, विक्रम एवम सिमरत कौर खोसला द्वारा नृत्य सिखाए गए। सिमरत कौर खोसला ने कहा आगे भी ऐसे कैंप ऑर्गेनाइज करते रहेंगे।

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए – https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों, लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *