हादसों से दहला आसमान, राजस्थान में 1और MP में क्रैश हुए 2 लड़ाकू विमान

नई दिल्ली (हमारा वतन) आज राजस्थान और मध्य प्रदेश में बड़े विमान हादसे हुए हैं। राजस्थान में एक चार्टर प्लेन क्रैश कर गया। वहीं, मध्य प्रदेश में सेना के दो लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। रक्षा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी। यहां इनका अभ्यास चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, मुरैना के पहाड़गढ़ के जंगल में मिराज गिरा। कहा जा रहा है कि अचानक मिराज में आग लगी। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स को पहाड़गढ़ के जंगल के लिए रवाना किया गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई है।दोनों लड़ाकू विमान हवा में टकराए थे या नहीं, इसकी जानकारी के लिए भारतीय वायुसेना ने कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। दुर्घटना के दौरान सुखोई-30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। मिल रही जानकारी के मुताबिक, 2 पायलट सुरक्षित हैं। एक की मौत हो गई है।

राजस्थान के भरतपुर जिले के उच्चैन क्षेत्र में मिग विमान क्रैश हो गया है। भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा पहले चार्टर जेट की बात कही गई थी, हालांकि, रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि भारतीय वायुसेना का जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। डिफेंस पीआरओ अमिताभ शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। वायुसेना के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *