शरद पूर्णिमा पर संगीतमय सुंदरकांड का हुआ आयोजन

चौमूं (हमारा वतन) आश्विन मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा पर चौमूं शहर के वार्ड नंबर 9 स्थित शिव मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। जिसमें संगीतमय सुंदरकांड के साथ भगवान की पूजा आरती की गई। इस दौरान भाजपा मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने भी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की ।

कार्यक्रम संयोजक वार्ड पार्षद संदीप शर्मा ने बताया कि श्रीराम नवयुवक मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ किया गया और खीर का भोग लगाकर खीर वितरित की गई | कार्यक्रम में आचार्य पुलकित शर्मा,भाजपा नगर अध्यक्ष गजानंद कुमावत ,युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, पार्षद बाबूलाल यादव ,महामंत्री राहुल बागड़ा ,नगर मंत्री मुकुल अग्रवाल ,ओम प्रकाश शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल ,रामकिशोर चांदोलिया आदि भक्तजन मौजूद रहे |

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए –  https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *