अभिनेता अक्षय कुमार की माँ अरुणा भाटिया का हुआ निधन

मुंबई (हमारा वतन) अभिनेता  अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का बुधवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया है। मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना, बेटी नितारा अन्य फैमिली मेंबर्स और फ्रेंड्स अंतिम संस्कार में शामिल हुए। रोहित शेट्टी, रितेश देशमुख, साजिद खान, रमेश तौरानी समेत कई सेलेब्स भी वहां पहुंचे थे।
मां के निधन की जानकारी अक्षय ने सुबह सोशल मीडिया पर दी। अक्षय ने लिखा, “वे मेरी रीढ़ थीं। आज मैं अपने भीतर असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां अरुणा भाटिया आज सुबह सुकून से इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, ओम शांति।”
अरुणा भाटिया को कुछ दिन पहले उम्र से जुड़ी परेशानियों के चलते मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती किया गया था। वहां उन्हें पिछले 6 दिन से ICU में रखा गया था। उन्हें शुगर की बीमारी भी थी। अरुणा ने अपने बेटे अक्षय के जन्मदिन से एक दिन पहले आखिरी सांस ली। अक्षय कुमार का बर्थडे 9 सितंबर को आता है।
मां की तबीयत बिगड़ने पर अक्षय कुमार अचानक ब्रिटेन से लौटे थे। वहां वो ‘सिंड्रेला’ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। भारत आकर उन्होंने मां की सेहत के बारे में फैंस को अपडेट्स दी और लिखा था, “आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता जाहिर की है, उसने मेरे दिल को छू लिया। इसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता हूं। ये मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल वक्त है। आपकी हर एक दुआ बहुत मददगार साबित होगी।”
अक्षय कुमार की मां के निधन पर फैंस समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके पोस्ट पर कमेंट कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अजय देवगन ने लिखा, “प्रिय अक्की, आपकी मां के निधन पर हार्दिक संवेदना। अरुणा जी की आत्मा को शांति मिले। आपको और आपके परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।” डायरेक्टर मधुर भंडारकर ने लिखा, “आपको और आपके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना। ओम शांति।”

रिपोर्ट – राम गोपाल सैनी 

जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

विडियो देखने के लिए –  https://www.youtube.com/channel/UCyLYDgEx77MdDrdM8-vq76A

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें – 9214996258, 7014468512,9929701157.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *